ओबीसी को 27 आरक्षण पर सरकार गंभीर, जल्द घोषणा

 ओबीसी को 27 आरक्षण पर सरकार गंभीर, जल्द घोषणा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार गंभीर है। जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस ने इस पर मुख्यमंत्री से बात भी की है। वे झारखंड कांग्रेस के ओबीसी विभाग द्वारा अरगोड़ा स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राजेश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के सभी समानों के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ओबीसी संगठन को भी मजबूत करना आवश्यक है। कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि बहुत सारी ओबीसी जातियां हैं। सभी जातियों को कांग्रेस ओबीसी संगठन के साथ जोड़कर झारखंड कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राजकुमारी देवी, जितेंद्र कुमार मंडल, प्रदीप यादव, ओबीसी विभाग प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, रवींद्र सिंह, प्रदीप तुलस्यान, केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, परवेज आलम आदि मौजूद थे।

सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करेंगे आलम

विधायक दल का नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपनी आवाज बुलंद करेगी। संगठन गांव-गांव में जाकर लोगों को मोदी सरकार की गलत नीतियों को उजागर करेगी और देश की जनता को बताएगी कि आठ साल में देश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments

';