Science MCQ-003 || CTET, JTET & STET Science Modal Paper || JGGLCCE-2019 Modal Set Paper

Q1.एक व्यक्ति खाने के लिए पर्याप्त भोजन पा रहा है लेकिन कभी-कभी उसके भोजन में किसी विशेष पोषक तत्व की लम्बे समय तक कमी हो जाती है. इस कमी से व्यक्ति में उत्पन्न रोग क्या कहलाते हैं ?

1.     आनुवंशिक रोग

2.     अभावजन्य रोग

3.     संक्रमण रोग

4.     ये सभी

 

Q2. एक कटोरी कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन की अपेक्षा एक कटोरी वसा युक्त भोजन अधिक ऊर्जा देगा। निम्न में से कौन-सा कथन इसका सही निष्कर्ष है?

1.     कार्बोहाइड्रेट वाले भोजन से अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी क्योंकि कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है।

2.     वसा युक्त भोजन से अधिक ऊर्जा प्राप्त होगी क्योंकि वसा ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है

3.     इतनी अधिक वसा हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है

4.     इतना अधिक कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है

 

Q3. समतल दर्पण के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सत्य है?

1.     समतल दर्पण का रेखीय आवर्धन 1 होता है।

2.     किसी व्यक्ति को अपना पूरा प्रतिबिम्ब देखने के लिए दर्पण की ऊँचाई व्यक्ति के बराबर होनी चाहिए।

3.     '1' '2' दोनों

4.     उपरोक्त में से कोई नहीं


Q4. प्रेरित विद्युत वाहक बल का परिमाण

1.     पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के अनुक्रमानुपाती होता है।

2.     चुम्बक की चाल में परिवर्तन की दर के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

3.     कुण्डली के पदार्थ पर निर्भर करता है।

4.     बल रेखाओं के परिवर्तन की दर के अनुक्रमानुपाती होता है

 

Q5. वर्षा ऋतु में आकाश से गिरने वाली बिजली से बचने के लिए तड़ित चालक का प्रयोग करते हैं। तड़ित चालक धातुओं के बने होते हैं, क्योंकि

1.     धातुओं में चमक होती है

2.     धातुएँ कठोर होती हैं

3.     धातुएँ सुचालक होती हैं

4.     धातुओं के बने तड़ित चालक जल्दी खराब नहीं होते

 

Q6. हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन की उदासीनीकरण अभिक्रिया से बनता है।

1.     सोडियम क्लोराइड

2.     क्लोरीन

3.     कार्बन डाइऑक्साइड

4.     हाइड्रोजन

 

Q7. घाव पर फिटकरी लगाने से रक्तस्राव रुक जाता है, क्योंकि

1.    फिटकरी एक पूतिरोधी है

2.     फिटकरी का टुकड़ा घाव को ढक देता है

3.     फिटकरी रक्त को स्कन्दित करके थक्का बना देती है

4.     फिटकरी घाव के आस-पास तापमान को कम कर देती है।

Q8. क्षार का जलीय विलयन

1.     नीले लिटमस को पीला कर देता है।

2.     लाल लिटमस को नीला कर देता है।

3.     नीले लिटमस को लाल कर देता है।

4.     लाल लिटमस पर कोई प्रभाव नहीं डालता है।

 

Q9.तांबे के बर्तनों में खट्टे पदार्थ (इमली, नींबू आदि) नहीं रखना चाहिए क्योंकि

1.     ताँबे के बर्तन में रखने पर यह पदार्थ कड़वे हो जाते हैं

2.     ताँबे से अभिक्रिया करके उनका संक्षारण करते है

3.     ताँबे के बर्तन को काला कर देते है

4.     ताँबे के बर्तन में रखने पर ये पदार्थ सड़ जाते है

 

Q10. निम्नलिखित में से किसके समस्थानिकों की संख्या सर्वाधिक होती है।

1.     हाइड्रोजन

2.     ऑक्सीजन

3.     पोलोनियम

4.     इनमें से कोई नहीं

Answer Key

1.

(2)

6.

(1)

2.

(3)

7.

(3)

3.

(1)

8.

(2)

4.

(4)

9.

(2)

5.

(3)

10.

(3)




Reactions

Post a Comment

0 Comments

';