चतरा में कोरोना बिस्फोट, ग्रीन जोन में एक साथ पांच पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप

चतरा में कोरोना बिस्फोट, ग्रीन जोन में एक साथ पांच पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि से मचा हड़कंप
डीसी ने की पुष्टि, कहा कंटेंमेंट जोन घोषित कर प्रभावित गांवों को किया जा रहा शील

चतरा अब तक ग्रीन जोन में रहने वाले चतरा जिले में एक साथ पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के खाप गांव में एक और मयूरहंड थाना क्षेत्र में चार पॉजिटिव केश की पुष्टि हुई है। एक साथ पांच मरीजों के मिलने के बाद संबंधित इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। पूरे इलाके की बेरी कटिंग करते हुए पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री है। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं वे सभी मजदूर हैं। विभिन्न राज्यों से लौटने के बाद मजदूरों का सैंपल टेस्ट के लिए रिम्स भेजा गया था। रिम्स में कोरोना टेस्ट के बाद पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। डीसी ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि होने के बाद मरीजों के परिजनों का भी सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही साथ उनकी ट्रेवल हिस्ट्री भी कंगाली जा रही है।
Reactions

Post a Comment

0 Comments

';