JTET 2020 ! Child development & Pedagogy ! Practice Set-03 !

Q1. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

1.    लड़कियाँ अधिक बुद्धिमान होती है

2.    लड़के अधिक बुद्धिमान होते है

3.    बुद्धि का लिंग के साथ सम्बन्ध नहीं है

4.    सामान्यत: लड़के लड़कियों से अधिक बुद्धिमान होते है

 

Q2. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 (NCF-2005) के आधारभूत सिद्धान्तों में, निम्न में से कौन-सा भाग सम्मिलित नहीं है?

1.    रटने को महत्व प्रदान करना

2.    अच्छी बाह्य परीक्षाओं का आयोजन करना

3.    पुस्तकों से इतर ज्ञान प्राप्त करना

4.    ज्ञान को वास्तविक जीवन से जोड़ना

 

Q3. शिक्षा मनोविज्ञान की दृष्टि से निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?

1.    विद्यालय में आने से पहले बच्चों को कोई पूर्ण ज्ञान नहीं होता है

2.    बच्चे अपने ज्ञान का स्वयं सृजन करते हैं

3.    अधिगम प्रक्रिया में बच्चों को कष्ट होता है

4.    बच्चे यथावत् वही सीखते है, जो उन्हें पढ़ाया जाता है

 

Q4. डिस्लेक्सिया का सम्बन्ध है

1.    पढ़ने की अक्षमता से

2.    मानसिक अक्षमता से

3.    लेखन अक्षमता से

4.    शारीरिक अक्षमता से

 

Q5. परामर्श का उद्देश्य है

1.    बच्चे की कमियों का कारण पता करना

2.    बच्चे को समझना

3.    बच्चे को समायोजन में सहायता प्रदान करना

4.    उपरोक्त सभी

 

Q6. बच्चों में नैतिकता की स्थापना के लिए सर्वोत्तम मार्ग है

1.    शिक्षक का आदर्श रूप में व्यवहार करना

2.    उन्हें धार्मिक पुस्तकें पढ़ाना

3.    उनका मूल्य शिक्षा पर मूल्यांकन करना

4.    उन्हें प्रात:कालीन सभा में उपदेश देना

 

 Q7. शिक्षक एवं विद्यार्थी के मध्य सम्बन्ध होना चाहिए

1.    विश्वास का

2.    स्नेह का

3.    सम्मान का

4.    ये सभी

 

Q8. डाल्टन शिक्षण विधि का विकास किसने किया?

1.    डब्लू. एच. किलपैट्रिक

2.    फ्रोबेल

3.    मिस हेलेन पार्कहर्स्ट

4.    डाल्टन

 

Q9. एक अच्छा अध्यापक विद्यार्थियों के मध्य बढ़ावा देता है

1.    सहयोग की भावना को

2.    प्रतियोगिता की भावना को

3.    प्रतिद्वन्द्विता की भावना को

4.    तटस्थता की भावना को

 

 Q10. आधुनिक शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में, शिक्षक की भूमिका है

1.    बच्चों को गणित, विज्ञान और भाषा सिखाने की

2.    सीखने हेतु एक अच्छे सुलभकर्ता की

3.    बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा देने की

4.    बच्चों को सभी कुछ पढ़ाने की

 

 Q11. एक अध्यापक की दृष्टि में कौन-सा कथन सर्वोत्तम

1.    कुछ बच्चे सीख सकते हैA

2.    प्रत्येक बच्चा सीख सकता है

3.    अधिकतर बच्चे सीख सकते हैं

4.    बहुत कम बच्चे सीख सकते है

 

Q12. बच्चा किस प्रकार सीखता है?

1.    परिचर्चा द्वारा

2.    पुस्तकें पढ़कर

3.    प्रश्न पूछकर

4.    कई प्रकार से

 

Q13. सीखने की प्रक्रिया में विद्यार्थी द्वारा की गई त्रुटियों के सम्बन्ध में, आपकी दृष्टि में, निम्न में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?

1.    त्रुटियाँ अधिगम प्रक्रिया का भाग है

2.    विद्यार्थी को कभी भी त्रुटियाँ नहीं करनी चाहिए

3.    विद्यार्थी की लापरवाही के कारण त्रुटियाँ होती है

4.    कभी-कभी विद्यार्थी त्रुटियाँ कर सकता है

 

Q14. मधु गणित में कमजोर है। एक अच्छे अध्यापक की दृष्टि में उसके गणित में कमजोर होने का क्या कारण हो सकता है?

1.    उसके माता-पिता अनपढ़ हैं

2.    प्रायः लड़कियाँ गणित में कमजोर होती है

3.    उसे अध्ययन में रुचि नहीं है।

4.    गणित शिक्षण की विधि त्रुटिपूर्ण है

 

Q15. निम्न में सर्वोत्तम कथन कौन-सा है? एक अच्छा अध्यापक

1.    सदैव प्रदर्शन के माध्यम से सिखाता है

2.    अध्यापन के लिए व्याख्यान विधि का प्रयोग करता है

3.    विद्यार्थियों को सदैव सीखने के लिए प्रेरित करता है

4.    विद्यार्थियों को सदैव अनुशासन में रखता है

 

Q16. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 (NCF2005) के अनुसार गणित शिक्षण का मुख्य उद्देश्य है

1.    बच्चों में गणित के प्रति रूचि पैदा करना

2.    बच्चों को अंक गणित का ज्ञान देना

3.    बच्चों में तार्किक चिन्तन तथा समस्या समाधान योग्यता का विकास करना

4.    बच्चों का संवेगात्मक विकास करना

 

Q17. मानसिक रूप से स्वस्थ अध्यापक की विशेषता क्या है?

1.    उसे अपने विषय का गहन ज्ञान है

2.    वह संवेदनात्मक रूप से सन्तुलित है

3.    वह अत्यधिक संवेदनशील है

4.    वह सख्त अनुशासन पसन्द है

 

 Q18. शिक्षा का अति महत्वपूर्ण उद्देश्य है

1.    बच्चे का सर्वांगीण विकास

2.    आजीविका कमाना

3.    पढ़ना एवं लिखना सीखना

4.    बौद्धिक विकास

 

Q19. बच्चे की बुद्धिलब्धि 90 से 110 के मध्य है, वह

1.    प्रखर बुद्धि

2.    सामान्य बुद्धि

3.    उत्कृष्ट बुद्धि

4.    प्रतिभाशाली

 

Q20. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन में, व्यापक मूल्यांकन शब्दावली का तात्पर्य है

1.    सह-शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन

2.    सभी विषयों का मूल्यांकन

3.    शैक्षिक एवं सह शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन

4.    शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन

 

Q21. शिवानी द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर शिक्षक तत्काल नहीं दे सकता है, शिक्षक की प्रतिक्रिया क्या होनी चाहिए

1.    शिक्षक द्वारा शिवानी को ध्यान बँटा देना चाहिए

2.    शिक्षक द्वारा शिवानी को चुप करा देना चाहिए

3.    शिक्षक को कहना चाहिए, "मैं नहीं जानता हूँ"

4.    शिक्षक द्वारा इस प्रश्न का सही उत्तर बाद में समझकर देना चाहिए

 

Q22. बच्चे की जिज्ञासा शान्त करनी चाहिए

1.    जब विद्यार्थी फुर्सत में हो

2.    जब शिक्षक फर्सत में हो

3.    कुछ समय के पश्चात्

4.    तत्काल,जब विद्यार्थी द्वारा जिज्ञासा की गई है

 

Q23. आप अनपढ़ माता-पिता के बच्चे को अंग्रेजी fसखाना चाहते हैं

1.    आप बच्चे को अंग्रेजी में बोलने के लिए बाध्य करेंगे

2.    आप बच्चे से अंग्रेजी में बातें करेंगे

3.    आप बच्चे को मातृ-भाषा में बोलने से रोकेंगे

4.    आप उसे मातृभाषा की सहायता से अंग्रेजी सिखाने का प्रयास करेंगे

 

Q24. पुरस्कार एवं दण्ड हैं

1.    स्वाभाविक प्रेरक

2.    सकारात्मक प्रेरक

3.    कृत्रिम प्रेरक

4.    अर्जित प्रेरक

 

 Q25. बाल मनोविज्ञान के आधार पर कौन-सा कथन सर्वोत्तम है?

1.    प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है

2.    सारे बच्चे एक जैसे होते हैं

3.    कुछ बच्चे विशिष्ट होते है

4.    कुछ बच्चे एक जैसे होते है

 

 Q26. बच्चों का मूल्यांकन होना चाहिए

1.    सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन द्वारा

2.    बोर्ड परीक्षा द्वारा

3.    गृह परीक्षा द्वारा

4.    लिखित एवं मौखिक परीक्षा द्वारा

 

Q27. बच्चे के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम, के लिए लागू है

1.    7-13 वर्ष

2.    6-14 वर्ष

3.    5-11 वर्ष

4.    6-12 वर्ष

 

Q28. शिक्षक को ज्ञान होना चाहिए

1.    बाल मनोविज्ञान का

2.    अध्यापन विषय का

3.    शिक्षा संहिता का

4.    अध्यापन विषय एवं बाल-मनोविज्ञान का

 

 Q29. एक बच्चा कक्षा में प्रायः प्रश्न पूछता है, उचित रूप में इसका अर्थ है कि

1.    वह अधिक जिज्ञासु है

2.    वह शरारती है

3.    वह असामान्य है

4.    वह प्रतिभाशाली है

 

Q30. एक बच्चा प्रायः अपने सहपाठियों के साथ झरपड़ता है, आप क्या करेंगे?

1.    आप बच्चे को विद्यालय से निकाल देंगे

2.    आप बच्चे को सजा देंगे

3.    आप कारण पता लगाने का प्रयास करेंगे तथा उसे परामर्श देंगे

4.    आप उसके माता-पिता से शिकायत करेंगे



Answer Key Download



Reactions

Post a Comment

0 Comments

';