झारखण्ड का भूगोल ! Geography of Jharkhand in Hindi ! Jharkhand ka bhugol

यह राज्य संथाल परगना और छोटा नागपुर पठार पर स्थित है। झारखंड का ज्यादातर भाग छोटा नागपुर पठार में आता है। यहां कोयल, ब्राम्हणी, दामोदर, सुवर्णरेखा और खरकाई नदियां बहती हैं। लोध फॅाल से जंगलों, पर्वतों और पठार की मनमोहक सुंदरता देखी जा सकती है। राज्य के घने जंगलों में एशियाई हाथी और बाघों की बड़ी आबादी है। झारखंड की मिट्टी में पत्थर और टूटी चट्टानों का मिश्रण है। राज्य में विभिन्न प्रकार की मिट्टी अलग अलग स्थानों पर पाई जाती है। राजमहल क्षेत्र और दामोदर घाटी में लाल मिट्टी पाई जाती है। बरकागांव, झूमरी तलैया, कोडरमा और मंदार पर्वत में माइका के कण वाली मिट्टी है। धनबाद और हजारीबाद में रेतीली मिट्टी और राजमहल के ज्यादातर क्षेत्र में काली मिट्टी है। पलामू, दुमकस, पश्चिमी रांची और सिंधुभूम और संथाल परगना क्षेत्र में लेटराइट मिट्टी है।
भारत के उत्तर में स्थित यह राज्य चतुर्भुज के आकार का है जिसकि चौड़ाई (पूर्व से पश्चिम) 463 कि0मी0 एवं लम्बाई (उत्तर से दक्षिण) 380 कि0मी0 है। झारखण्ड राज्य का कुल क्षेत्रफल 79,714 वर्ग कि0मी0 है जो कि सम्पूर्ण भारत के क्षेत्रफल का 2.42 % हिस्सा है। सीमावर्ती राज्य उत्तर में बिहार, दक्षिण में ओडिशा, पूर्व में पश्चिम बंगाल , पश्चिम में छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश।

1. झारखण्ड भारत के किस भाग में स्थित है ?उत्तर-पूर्व
2. झारखण्ड का क्षेत्रफल  भारत के कुल क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत है?2.42%
3. झारखण्ड की आकृति  कैसी है ?चतुर्भुजाकार
4. झारखण्ड के कुल कितने पड़ोसी राज्य है ?5
5. झारखण्ड के पड़ोसी राज्य कौन-कौन सी है ?बिहार ,ओडिशा,पश्चिम बंगाल,उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़
6. क्षेत्रफल की दृष्टिसे झारखण्ड का सबसे छोटा जिला कौन-सा  है ?लोहरदगा
7. क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का सबसे बड़ा जिला कौन-सा है ?राँची
8. क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखण्ड का सबसे छोटा प्रमण्डल कौन है ?पलामू
9. झारखण्ड किस गोलार्द्ध में स्थित है ?उत्तर
10. झारखण्ड की उत्तर से दक्षिण तक कितनी लम्बाई है ?380 किमी
11. झारखण्ड की पूर्व से पश्चिम तक कितनी  लम्बाई है ?463 किमी
12. झारखण्ड का क्षेत्रफल कितना है ?79,714  वर्ग किमी
13. झारखण्ड का ग्रामीण क्षेत्रफल कितना है?77,922 वर्ग किमी
14. झारखण्ड का नगरीय क्षेत्रफल कितना है?1,792 किमी
15. झारखण्ड का कौन-सा राज्य पश्चिम-बंगाल को स्पर्श करता है ?पूर्वी सिंहभूम
16. झारखण्ड का सर्वोच्च शिखर  कौन सी है ?पारसनाथ
1. पारसनाथ की पहाड़ी किस पठार का हिस्सा है ?गिरिडीह का पठार
18. झारखण्ड की दूसरी सर्वोच्च शिखर कौन-सी है ?सरुअत पहाड़ी
19. झारखण्ड की सर्वोच्च शिखर पारसनाथ की समुद्रीतल से ऊंचाई कितनी है ?1,365 मीटर
20.  झारखण्ड की सबसे नूतन भौतिक संरचना कौन-सी है ?राजमहल ट्रेप
21. राजमहल ट्रेप झारखण्ड के किस भाग में स्थित है ?उत्तर-पूर्वी भाग में
22. राजमहल ट्रेप की औसत ऊंचाई कितनी है ?150-300 मीटर
23. राजमहल ट्रेप कैसी चट्टानों से निर्मित है ?बेसाल्ट
24. चाईबासा के मैदान की औसत ऊंचाई कितनी है ?150 मीटर
25. राँची पठार की औसत ऊंचाई कितनी है ?600 मीटर
26. राँची पठार का निर्माण किस से हुआ है ?नीस एवं ग्रेनाइट
2. छोटानागपुर का पठार किसका भाग है ?प्रायद्वीपीय पठार
28. छोटानागपुर का पठार किस भाग में स्थित है ?उत्तर-पूर्व
29. छोटानागपुर का पठार की चट्टानें कैसी है ?क्रिस्टलीय एवं कायांतरित
30. खनिजों का गोदाम घर के नाम से कौन जाना जाता है ? छोटानागपुर का पठार
31. पारसनाथ को छोड़ कर झारखण्ड का सबसे ऊँचा भू-भाग कौन-सा है ?पाट क्षेत्र
32. पाट क्षेत्र की ऊंचाई कितनी है ?900-1100 मीटर
33. पाट क्षेत्र का विस्तार किस जिले में है ?लातेहार,लोहरदगा और गुमला
34. राँची और हजारीबाग के पठार को एक दूसरे से कौन अलग करती है ?दामोदर नदी
35. झारखण्ड में सर्वाधिक किस प्रकार का शैल समूह पाया जाता है ?आर्कियन  शैल समूह
36. पारसनाथ पहाड़ी किस जिले में स्थित है ?गिरिडीह

झारखण्ड की मिट्टी

झारखण्ड में 6 तरह की मिट्टी मिलती है

  • लाल मिट्टी :-यह राज्य की सर्वप्रमुख मिट्टी है | छोटानागपुर के लगभग ९०% क्षेत्र में यह मिट्टी पाई जाती है |
  • काली मिट्टी :-राजमहल के पहाड़ी क्षेत्र में पाई जाती है | धान एवं चने की खेती के लिए उपयुक्त है |
  • लेटराइट मिट्टी :-रांची के पश्चिमी क्षेत्र में पलामू के दक्षिणी क्षेत्र संथाल परगना के क्षेत्र आदि उपजाऊ नहीं |
  • अभ्रकमूलक:- कोडरमा मांडू बड़कागांव झुमरी तिलैया आदि
  • रेतीली मिट्टी :- हजारीबाग के पूर्व व धनबाद में |मोटे अनाज के लिए उपयुक्त |
  • जलोढ़ मिट्टी :- मुख्यतः संथाल परगना के उत्तरी मुहाने पर | धान एवं गेहूं की खेती के लिए उपयुक्त |


Reactions

Post a Comment

0 Comments

';